बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को उनके 49वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए क्रिकेटरों की कतार

जैसे की आप सभी जानते है की दादा की कप्तानी में टीम इंडिया को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कप्तानी के साथ साथ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के दम पर इंडियन टीम को कई मैचेस जीतये है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को कई मैच विनर खिलाड़ी मिले है। धोनी, युवराज, हरभजन, ज़हीर, गौतम और सेहवाग जैसे खिलाड़ीयों को तरास कर टीम में लाये हैं। दादा के बाद सबसे अच्छे कप्तान MS DHONI को उन्होंने ही टीम में लाये है और अब धोनी उनके बाद सबसे सफल कप्तानों में से एक है। जिन्होंने तीन ICC ट्रॉफी अपनी कप्तानी के दम पर जिताई है।

सौरव गांगुली जब क्रिकेट के मैदान पर थे तो उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. सचिन और सौरव की ओपेनिंग पाटनर्शिप के कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। सबसे ज्यादा मजेदार बात यहाँ है की इंडियन टीम के दो सबसे सफल कप्तानों का जन्मदिन जुलाई के महीने में आता हैं। कल कैप्टन कूल MS DHONI का जन्मदिन था और आज पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्मदिन है। 

भारत के पूर्व कप्तान और BCCI के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली आज 49 साल के हो गए हैं। गांगुली को भारत के अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक माना जाता है और वह एक शानदार बल्लेबाज भी थे, खासकर खेल के सीमित ओवरों के खतरनाक खिलाड़ी थे।

गांगुली ने 49 टेस्ट में अपने देश की तरफ से कप्तानी की, जिसमें से भारत ने 21 जीते और 13 हारे। पूर्व कप्तान गांगुली को बेहतरीन कप्तानों में उनका नाम शामिल है।  उन्होंने अपने टीम सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे घर से दूर जीत सकते हैं। एक दिवसीय मैचों में, गांगुली ने 146 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिसमें से उन्होंने 76 जीत हासिल की। गांगुली के कप्तानी में भारत 2000 आईसीसी नॉकआउट टूर्नामेंट के साथ-साथ 2003 विश्व कप फाइनल में उपविजेता थे। 

सौरव गांगुली ने बल्लेबाज के रूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं। उन्होंने 113 टेस्ट में 7212 रन और 311 वनडे में 11363 रन बनाए। उन्होंने खेल के दोनों प्रारूपों में 40 से अधिक का औसत बनाया और कुल 38 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए। आप सभी को पता होगा की दादा मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे, उन्होंने 132 अंतरराष्ट्रीय विकेट भी हासिल की हैं।

पिछले कुछ सालों से सौरव गांगुली बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। उन्हें पिछले साल आईपीएल टूर्नामेंट कराया, और इस साल IPL 2021 और T20 World Cup करने वाले हैं। इस महामारी में दोनों टूर्नामेंट को कर पाना अपने आप में बहुत बड़ी बात हैं। 

ट्विटर पर दादा के जन्मदिन की बधाई देने के लिए क्रिकेटरों की लाइन लगी हैं  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ