क्या सचिन पाजी को उनके जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस की ओर से सबसे अच्छा तोहफा मिलेगा? सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू कर सकते हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2022 सीजन में अब तक जीत का खाता खोलने के लिए तरस रही मुंबई इंडियंस (एमआई) आज अपना 8वां मैच खेलेगी। यह मैच शाम 7.30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट (एलएसजी) के खिलाफ होगा।

मुंबई टीम के लिए भी आज का दिन बेहद खास है। टीम के मेंटर और लेजेंड सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर मुंबई की टीम सचिन को बेहद खास तोहफा दे सकती है। दरअसल, लखनऊ के खिलाफ आज के मैच में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुंबई के लिए डेब्यू कर सकते हैं। उसे प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है।

मुंबई इंडियंस टीम में एक बदलाव संभव

मौजूदा सीजन में जीत के लिए तरस रही मुंबई की टीम के प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है। कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजी विभाग में यह बदलाव कर सकते हैं। वे जयदेव उनादकट की जगह ले सकते हैं और अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह अर्जुन का आईपीएल में डेब्यू मैच होगा।

ये हो सकती है मुंबई टीम की प्लेइंग-11 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवोल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड/टिम डेविड, ऋतिक शौकीन/मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट/अर्जुन तेंदुलकर, डेनियल सैम्स, रिले मेरेडिथ, जसप्रीत बुमराह .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ